सिद्धार्थनगर: 11 अगस्त 2025
जिलाधिकारी ने मेसर्स कृष्ण मुरारी खाद भण्डार, धेन्सा बाजार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी द्वारा वितरण स्टाक रजिस्टर मिलान करने पर 712 बोरी के सापेक्ष 151 बोरी पाए जाने पर दुकान को कराया सील
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को दिया निर्देश, सुसंगत धाराओ में दर्ज कराये एफआईआर
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मेसर्स कृष्ण मुरारी खाद भण्डार, धेन्सा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 712 बोरी के सापेक्ष 151 बोरी उपलब्ध पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओ में एफआईआर दर्ज कराये।

