सिद्धार्थनगर: 11 अगस्त 2025
जिलाधिकारी ने मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार का किया निरीक्षण,701 बोरी के सापेक्ष 411 बोरी उपलब्ध मिलने पर मौके पर दुकान कराया सील
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार, करजहवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 701 बोरी के सापेक्ष 411 बोरी उपलब्ध पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओ में एफआईआर दर्ज कराये।

