सिद्धार्थनगर: 06 अगस्त 2025
डीएम की अध्यक्षता में काला नमक चावल “बुद्धा राइस” क्रेता विक्रेता सम्मेलन के तैयारी हेतु हुई बैठक
सिद्धार्थनगर: कालानमक चावल (बुद्धा राइस) क्रेता विक्रेता सम्मेलन के तैयारी हेतु जी0आई0 टैग प्राप्त जनपद के उपकृषि निदेशक एवं उपायुक्त उद्योग के साथ बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत काला नमक चावल पोर्टल का उद्घाटन किया गया। क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन दिनांक 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को आयोजित होना प्रस्तावित है। जीआई टैग प्राप्त जनपद के उप कृषि निदेशक से काला नमक धान का आच्छादन, काला नमक धान की खेती से जुड़े कृषकों की संख्या/कृषक उत्पादन संगठन एवं उत्पादन के लक्ष्य पर चर्चा कियाग या। उपायुक्त उद्यों के साथ काला नमक चावल के प्रसंस्करण, विपणन की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कियाग या। काला नमक चावल बोर्ड के विस्तार हेतु अन्य जी आई टैग प्राप्त जनपद से सहयोग करने का निर्देश दिया।
काला नमक चावल के उत्पादन हेतु वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु कृषको को प्रेरित/प्रोत्साहित करें। काला नमक चावल के गुणवत्ता नियंत्रण, मूल्यवर्धन एवं पैकेजिंग पर विस्तृत चर्चा किया गया। काला नमक चावल (बुद्धा राइस) क्रेता विक्रेता सम्मेलन में जी आई टैग प्राप्त 10 जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच) से किसान/उद्यमी/कृषक उत्पादक संगठन को 05-05 स्टाल लगाने का निर्देश दिया गया। क्रेता विक्रेता सम्मेलन को सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जीआई टैग प्राप्त जनपद से सुझाव मांगा गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपकृषि निदेशक राजेश कुमार,संतकबीरनगर डा0 राकेश कुमार सिंह,गोरखपुर धनन्जय सिंह, गोण्डा प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा,संतकबीरनगर राजकुमार शर्मा, बस्ती हरेन्द्र प्रताप, सहायक प्रबन्धक उद्योग महराजगंज मनीष कुमार जायसवाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

