Fri. Jan 23rd, 2026

डीएम ने समीक्षा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: 27 जुलाई 2025

डीएम ने समीक्षा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

“समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में जनपद में कुल 7464परीक्षार्थीयों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 3452 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4812 परीक्षा छोड़कर हुए अनुपस्थित”

सिद्धार्थनगर: संस्थान करौंदा मशीना, रतन सेन डिग्री कॉलेज, रतन सेन इंटर कॉलेज,परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र पर कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा,परीक्षा कक्ष को देखा गया। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को आर०ओ०/ए०आर०ओ० की परीक्षा नकलविहीन,शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात थे। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को जो जिम्मेदारियां दी गयी हैं समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार व केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *