Fri. Mar 6th, 2026

डॉ धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी क़ो शारीरिक शिक्षा के छेत्र मे विशेष योगदान के लिए अंत्योदय सम्मान से किया गया सम्मानित

डॉ धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी क़ो शारीरिक शिक्षा के छेत्र मे विशेष योगदान के लिए अंत्योदय सम्मान से किया गया सम्मानित

लखनऊ: पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर “दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान” द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया लखनऊ: युग दृष्टा पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर “दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान” द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल) की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि, धर्मपाल सिंह (महामंत्री) संगठन, भाजपा उत्तर प्रदेश,मुख्य वक्ता डॉ० दिनेश शर्मा (सांसद) एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश,सुषमा खर्कवाल महापौर, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए आज सहकारिता भवन सभागार लखनऊ में पंडित दीनदयाल संगोजी विषय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।शिक्षा व खेल के छेत्र मे विशेष योगदान के लिए पूर्व राजयपाल कलराज मिश्र व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के तरफ से एकांत मानवबाद व अंत्योदय सम्मान समारोह मे डॉ धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी क़ो शारीरिक शिक्षा के छेत्र मे विशेष योगदान के लिए अंत्योदय सम्मान से सम्मानित किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि, जे.पी.एस. राठौर सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, दयाशंकर सिंह परिवहन मत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उत्तर प्रदेश शासन,डॉ महेन्द्र सिंह सदस्य, विधान परिषद उत्तर प्रदेश व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन,संतोष सिंह सदस्य, विधान परिषद उ0प्र0,मुकेश शर्मा सदस्य, विधान परिषद उ0प्र0,राज प्रसाद उपाध्याय सदस्य, विधानसभा उ0प्र0,योगेश शुक्ला सदस्य, विधानसभा उ0प्र0, ओ.पी. श्रीवास्तव सदस्य, विधानसभा उ0प्र0,राज प्रसाद उपाध्याय सदस्य, विधान परिषद,उ0प्र0, विनीत तिवारी व्यवस्था प्रमुख,श्रीमती आशा सिंह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रवीण मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष कीगरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *