Fri. Feb 13th, 2026

थाना कपिलवस्तु पुलिस टीम ने “बहू बेटी सम्मेलन” में महिलाओ/बालिकाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे दी जानकारी

थाना कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, दिनांक 11 जनवरी 2026

थाना कपिलवस्तु पुलिस टीम ने “बहू बेटी सम्मेलन” में महिलाओ/बालिकाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे दी जानकारी

मिशन शक्ति फेज 5.0 (बहू बेटी सम्मेलन) के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिरौली में जाकर महिलाओ/बालिकाओं को महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बरो के आदि के बारे मे पम्पलेट वितरीत कर विस्तृत जानकारी दी गयी

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं साईबर जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में, संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु के नेतृत्व में आज दिनांक 11.01.2026 को थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सदरुल आलमिन, उ0नि0 रविन्द्र नाथ यादव, म0आ0 चन्दा शर्मा द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिरौली में जाकर महिलाओ/बालिकाओं को महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बरो के आदि के बारे मे पम्पलेट वितरीत कर विस्तृत जानकारी दी गयी तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे बताया गया और मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साईबर सेल जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं । तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *