Thu. Nov 26th, 2026

बीएलए के सहयोग से सफल बनाएं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान – जिलाधिकारी

बीएलए के सहयोग से सफल बनाएं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में की अपील, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर अभियान में सहयोग करें

नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक भरवाएं फार्म-06

सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ और बीएलए आपसी समन्वय स्थापित कर इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2238 बूथ बनाए गए हैं। सभी के सामूहिक सहयोग से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपनी स्वगाना अवश्य कराने की भी अपील की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *