गोरखपुर: दिनांक 06.08.2025
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया
गोरखपुर: दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के उद्यमिता ऊष्मायन प्रकोष्ठ, नवाचार प्रकोष्ठ एवं अविष्कार फाउडेशन के सयुक्त तत्वावधान में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिद्धान्त राज,प्रबन्धक अविष्कार फाउडेशन ने विद्यार्थियों को अपने स्टार्टप या व्यवसाय की स्थापना करने हेतु आवश्यक नियमों पर विस्तरित चर्चा की। आपने बताया कि आज के समय में सभी युवाओं को सरकारी या प्राइवेट नौकरी मिलना संभव नहीं है। सरकार इसी कराण से उद्यमशीलता कौशल हेतु बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और सभी संस्थाओं में नवाचार प्रकोष्ठ की स्थापना अनिवार्य की जा रही है। जिससे विद्यार्थी लाभन्वति होकर अपने को आत्मनिर्भर बना सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है और भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत /2047 की परिकल्पना को साकार करने में सहायक हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अन्दर एक विशेष हुनर् विकसित करना चाहिए जिससे वे अपनी पहचान बनाते हुए आत्मनिर्भर बन सकें और लोगों को रोजगार दे सकें। जिससे सशक्त भारत का निर्माण सभंव हो सके।
कार्यक्रम का संचालन एवं परिचय देते हुए डॉ. नितीश शुक्ला,प्रभारी भौतिक विज्ञान विभाग ने बताया कि अविष्कार फाउडेशन द्वारा युवा उद्यमिता कार्यक्रम तीन चरणों में कराया जायेगा,पहला चरण महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होगा, इसमें विजेता प्रतिभागी दूसरे चरण जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। दूसरे चरण के विजेता प्रतिभागी तीसरे चरण राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को एक लाख, साठ हजार एवं चालीस हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. सुरज शुक्ला, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. अजेय तिवारी सहित अन्य शिक्षक तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।
डॉ.(शैलेश कुमार सिंह)
प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क.

