थाना उसका बाजार,सिद्धार्थनगर: दिनांक 19 जनवरी 2026
नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वाँछित 01अभियुक्त व 01बाल अपचारी को थाना उसका बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार के नेतृत्व मे उसका बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 189/2025 धारा 137(2)/87/70(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त विजेंद्र पुत्र मिठाई निवासी ग्राम महुलानी थाना उसका बाजार जनपद सि0नगर व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा। उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 जनार्दन यादव थाना उसका बाजार,उ0नि0 रजवंत सिंह थाना उसका बाजार,मुख्य आरक्षी नौमीनाथ यादव,हरेंद्र कुमार थाना उसका बाजार सि0नगर।

