सिद्धार्थनगर 07 सितम्बर 2026
पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण बस को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय,पन्तनगर उत्तराखंड में जिले के 50 किसानों को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया- डी.डी. राजेश कुमार
सिद्धार्थनगर। मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हेतु गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर उत्तराखंड 50 किसानों को भेजा गया है। यह सभी किसान मिलेटस पुररोद्धार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के किसानों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक राजेश कुमार एवं अन्य के अतिरिक्त किसान बंधू उपस्थित थे।

