Sun. Aug 23rd, 2026

पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 22 अगस्त 2026

पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

थाना खेसरहा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ गोवध अधिनियम के आरोपी से हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त गिरफ्तार! फरार 02 अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर (8एमएम), एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (8एमएम), दो अदद बांका/गड़ासा, 03 अदद चाकू व अन्य संबंधित सामाग्री।

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बाँसी शुभेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 21/22.08.2026 की रात थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप मिश्रा एवं एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय की संयुक्त पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवरी गांव के उत्तर स्थित बगीचे में कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर रहे है । सूचना पर थाना खेसरहा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घेराबंदी की।पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर फिरोज अहमद, पुत्र गोली निवासी देवरी टोला टेढ़िया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा मुठभेड़ के दौरान 02 अन्य अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में फरार अभियुक्तगण का नाम 01. इरशाद पुत्र रमजान निवासी ग्राम देवरी टोला टेडिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर 02. नान्हू पुत्र मोल्हू निवासी मदाइन थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर ज्ञात हुआ, जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । घायल/अभियुक्त फिरोज अहमद को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेसरहा लाया गया, जहाँ उसका उपचार कराया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना खेसरहा पर मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3(5),109(1) बीएनएस व 5/27(1), 3/25, 4/25 शस्त्र अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।

फिरोज अहमद का अपराधिक इतिहास –
01.मु0अ0सं0¬¬ 66/2018 धारा 7/25 आयुध अधिनियम
02.मु0अ0सं0 94/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम
03.मु0अ0सं0 25/2020 धारा 4/25 आयुध अधिनियम
04.मु0अ0सं0 65/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम

बरामदगी का विवरण-अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर(8एमएम), एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (8एमएम), दो अदद बांका/गड़ासा, 03 अदद चाकू, एक अदद लकड़ी का गोलनुमा टीहा/ बोगदा, 01 अदद तराजू लाल व सफेद रस्सी बंधा हुआ, 01 अदद बाट एक किलो छाप वाला, 01 अदद कीपैड मोबाइल हीरो कम्पनी बन्दशुदा, 01 अदद रुमाल खून के छीटे पड़े हुए सफेद रंग नीली पट्टी , 01 अदद रस्सी सफेद व लाल रंग, 01 जोड़ी चप्पल 9 नम्बर सफेद रंग स्लीपर बरामद ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-मुखबिर की सूचना के मुताबिक देवरी गांव के उत्तर स्थित बगीचे में कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर रहे है,प्राप्त सूचना पर थाना खेसरहा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा देवरी गांव के उत्तर स्थित बगीचे में पहुँचकर घेराबंदी की गई । पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त फिरोज अहमद के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया,घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेसरहा भेजा गया । मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए अन्य अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है ।

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष खेसरहा,अनूप मिश्रा,उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी एसओजी, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी मनोज राय, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी आशुतोष धर द्विवेदी, आरक्षी वीरेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षी रोहित चौहान एवं आरक्षी छविराज यादव एसओजी टीम के अलावा उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 रामदरस यादव, मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी चन्दन सिंह, आरक्षी जितेंद्र साहनी, आरक्षी सुकेश साह, आरक्षी अजीत कुमार एवं रि0 आरक्षी विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *