Tue. Aug 25th, 2026

पुलिस ने पांच महिला तस्कर को किया गिरफ्तार,5 किलो 225 ग्राम हशीश और 10 किलो अफीम व 05 मोबाइल फोन किया जब्त

पुलिस ने पांच महिला तस्कर को किया गिरफ्तार,5 किलो 225 ग्राम हशीश और 10 किलो अफीम व 05 मोबाइल फोन किया जब्त

सिद्धार्थनगर। इलाका प्रहरी कार्यालय कृष्णनगर नेपाल के कृष्णानगर अन्तर्गत पुलिस ने 5 महिलाओं को हशीश और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जब उन्हें कपिलवस्तु के कृष्णानगर से भारत ले जाया जा रहा था। कृष्णानगर नगरपालिका-2 के पुराने बस पार्क इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने नेपाल से भारत जा रहे 05 महिलाओं को रोका तो उनके पास से 15 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त किये। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उनके पास से 5 किलो 225 ग्राम हशीश जैसा काला पदार्थ और 10 किलो अफीम जैसा पदार्थ जब्त किया गया। उनके पास से 05 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। आपको बता दें कि गिरफ्तार महिलाओं में दांग की 34 वर्षीय रजिता रोकाया और 43 वर्षीय विमला पुन सहित कपिलवस्तु के 45 वर्षीय फनीसारा सारू और 56 वर्षीय नन्सारी घरती मगर और परसा के 48 वर्षीय चुमा लामिछाने शामिल हैं।

जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रिपेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े अपराधों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब्त किये गये पदार्थों की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े दूसरे लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि बरामद चरस और अफीम को भारत के बढ़नी बॉर्डर के रास्ते तस्करी कर ले जाया जाना था।

सभी पांच महिलाओं को इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णानगर लाकर पूछताछ की जा रही है। बरामद पदार्थों को परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। नेपाल पुलिस ने इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *