Wed. Aug 26th, 2026

भाकियू ने खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन

भाकियू ने खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन

सिद्धार्थनगर।भारतीय किसान यूनियन मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव फागू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी को सम्बोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग किया। भाकियू जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान न होने पर भाकियू मण्डल स्तरीय धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों की होगी।

भाकियू ने अपने मांगपत्र में शोहरतगढ़ ब्लाक के ग्राम सूर्यकुड़िया टोला पीकापार में अब्दुल सलाम के घर से रेखा हरिजन के घर तक और ग्राम जमुनी में पिताम्बर हरिजन के घर से भारत हरिजन के घर तक आरसीसी रोड बनवाने, ग्राम जमुनी में खेलकूद मैदान व खलिहान की भूमि की साफ-सफाई कराकर वाउण्ड्रीवाल बनाये जाने, सभी ग्रामसभाओं में खराब हैण्डपम्पों की जांच कराकर उसे ठीक कराने, सफाई कर्मियों के लापरवाही बरतने पर जांच कर कार्रवाई कराने, ग्राम अगया, मदरहना उर्फ दत्त पुर टोला जनकपुर, जमुनी तथा सूर्यकुड़िया टोला पीकापार की स्वीकृत वर्तमान आवासीय सूची संगठन को दिलाये जाने, सभी ग्रामसभाओं के छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को वृद्धा व विधवा पेंशन दिलाये जाने, मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन की मजदूरी 700 रूपये कराने और 200 दिन का काम दिलाये जाने, ग्राम चोहट्टा से ग्राम अकरा पुल तक जाने वाली कच्ची सड़क को आरसीसी कराए जाने तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM)एनआरएलएम के अन्तर्गत बनाये जा रहे पुष्टाहार की मानक व उसकी गुणवत्ता की जांच कराने सहित 13 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग किया है। इस दौरान श्रवण कुमार कश्यप, जगमोहन, रमाकान्त, राजू, अशोक कुमार, जयराम, सन्तराम, उर्मिला, बबिता, शुभावती, बन्ना, श्यामकली, सोनमती, मीना सहित दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *