पुलिस ने 06 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में किया गिरफ्तार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा 06 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। एसएसपी सिद्धार्थनगर डा0अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं एएसपी सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व सीओ शोहरतगढ़ मंयक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 06 नफर अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस अन्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में 48 वर्षीय हरिहर प्रसाद पुत्र स्व० श्रीराम, 19 वर्षीय विजय रोशन पुत्र रिक्खीराम, 36 वर्षीय हरलजीत मिश्रा पुत्र श्रीराम, 36 वर्षीय प्रेमसागर मिश्रा पुत्र हरलजीत मिश्रा, 25 वर्षीय दिलीप मिश्रा पुत्र हरलजीत मिश्रा समस्त निवासीगण गजहडा थाना शोहरतगढ और 50 वर्षीय मनोज मिश्रा पुत्र सुभाष मिश्रा निवासी ग्राम बनचौरी थाना शोहरतगढ हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुंज बिहाती तिवारी, उप निरीक्षक रामशब्द यादव, हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार उपस्थित रहें।

