प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने पर पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र
माती मुख्यालय डीएम कार्यालय में प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद विज्ञापन एडीएम दुष्यंत मौर्य को सौपते प्रदेश महासचिव पं. दिनेश मिश्रा अरविंद दीक्षित रामबली जमाल अहमद जीतू कटियार पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वाधान में प्रदेश महासचिव पं. दिनेश चंद्र मिश्र ने प्रधानों संग मुख्यमंत्री को डीएम/डीपीआरओ के माध्यम से भेज धन्यवाद ज्ञापन, छाया: आज
कानपुर देहात, 06जून 2026 प्रदेश सरकार ने पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के दृष्टिगत ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की प्रमुख मांग पर ग्राम पंचायतों के कार्यकाल अवधि को बढ़ा दिए जाने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित दिनेश चंद्र मिश्रा के कुशल मौजूदगी में अनेकों प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला पंचायती राज अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापन पत्र भेजा गया। जिसमें कहा गया कि आपके द्वारा संगठन की ग्राम प्रधानों से जुड़ी हुई ज्वलंत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानों का समाधान करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया। जिसके लिए समूचे प्रदेश के प्रधानों की ओर से संगठन आभार व्यक्त करता है।
जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में संगठन के प्रदेश महासचिव पंडित दिनेश चंद्र मिश्र के मौजूदगी में जिला अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष रामबली, मंत्री जमाल अहमद,जीतू कटियार,रमन कटियार, संदीप यादव, इरफान सट्टी, मनोज पासवान, सतीश कुमार महेंद्र सिंह राम गणेश जीतू कटियार सुखलाल आदि मौजूद रहे।

