Fri. Feb 13th, 2026

प्रयागराज माघ मेला 2026 पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर यूपी अपराध निरोधक समिति की सराहनीय सेवा

प्रयागराज माघ मेला 2026 पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर यूपी अपराध निरोधक समिति की सराहनीय सेवा

प्रयागराज से खुर्शीद आलम की रिपोर्ट…

प्रयागराज: माघ मेला 2026 के अंतर्गत पौष पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज द्वारा तीर्थराज प्रयाग के संगम सहित समस्त प्रमुख घाटों पर व्यापक सेवा अभियान संचालित किया गया। यह सेवा कार्य समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव संतोष कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। समिति के सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान, सुचारु आवागमन, मार्गदर्शन, भीड़ नियंत्रण एवं आवश्यक सहायता प्रदान की। घाटों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क करते हुए उन्हें सही मार्ग, समय एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

सेवा कार्य में प्रमुख दायित्व निर्वहन करने वाले पदाधिकारी इस प्रकार रहे-शोयव आलम, नगर, संगम घाट: नरेंद्र देव मिश्रा (टीम लीडर) आफताब, प्रशासनिक चौराहा, हर्षवर्धन चौराहा एवं काली मार्ग: विशाल श्रीवास्तव (नोडल प्रभारी), प्रशांत सिंह, प्रशासनिक चौराहा: नितिन श्रीवास्तव, अरेल, नैनी एवं वीआईपी घाट: रामबाबू सिंह,सुधीर कुमार प्रजापति मनीष विश्वकर्मा, शिवकुमार सिंह, हर्षवर्धन चौराहा क्षेत्र: लक्ष्मीकांत मिश्रा, संदीप सोनी, संजय उपाध्याय सिद्धार्थ शर्मा, योगेश चौरसिया, यासीन अहमद शेख मोहम्मद हलीम दानिश सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने अधीनस्थ दलों के साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं को घाटों तक सुरक्षित पहुंचाने एवं स्नान उपरांत सुगम निकासी में सक्रिय भूमिका निभाई। लीडर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में शोएब आलम, शकील अहमद खान, कयामुद्दीन, अर्जुन सिंह एवं संजय उपाध्याय द्वारा रेलवे स्टेशन एवं अन्य साधनों से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

समिति के शिविर संचालन एवं ड्यूटी प्रबंधन हेतु अजीत कुमार सिन्हा, राकेश शर्मा, मनोज कुमार कुशवाहा एवं संजय उपाध्याय प्रातः 03:00 बजे से ही शिविर में उपस्थित रहे। सहयोगी प्रेमचंद स्वर्णकार, अजय रघुवंशी, मनोज सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, के ओझा, गीतांजलि मिश्रा, फोटो देवी, राम सजीवन, वकार अहमद अंसारी, आनंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजेश निषाद ने अपनी अपनी टीमों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदत्त ड्यूटी चार्ट के अनुसार टीमों का गठन कर उन्हें चिन्हित स्थानों पर समयानुसार रवाना किया गया।

कार्यक्रम में एक मानवीय पहल के तहत अर्थदंड जमा कराकर नैनी केंद्रीय कारागार से कैदी को रिहाई दिलाई गई जिसमें माघ मेला सेवा कार्य के साथ-साथ उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति प्रयागराज द्वारा एक मानवीय और संवेदनशील पहल भी की गई है। जानकारी प्राप्त हुई कि नैनी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कैदी कुलदीप पुत्र शेर बहादुर अपनी निर्धारित सजा पूर्ण कर चुका था, किंतु रूपये 3500 के अर्थदंड के अभाव में उसकी रिहाई संभव नहीं हो पा रही थी।इस संबंध में जेल वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह द्वारा समिति को सूचना दिए जाने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए समिति के माध्यम से उक्त अर्थदंड की धनराशि जमा कराई गई, जिसके उपरांत कैदी को केंद्रीय कारागार नैनी से मुक्त कराया गया।

समिति की इस पहल को मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया जा रहा है। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति प्रयागराज ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *