Fri. Feb 13th, 2026

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत कर्मचारियों ने अन्न व जल का त्याग कर दिया एक दिवसीय धरना

लखनऊ: 06 जनवरी 2026

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत कर्मचारियों ने अन्न व जल का त्याग कर दिया एक दिवसीय धरना

लखनऊ से News17 india संवाददाता खुर्शीद आलम की रिपोर्ट

लखनऊ: यू०पी० एजूकेशनल मिनीस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत कर्मचारियों ने वर्षों से शासन स्तर पर लम्बित 18 एवं निदेशालय स्तर पर लम्बित 17 सूत्रीय मोंगों को लेकर तृतीय चरण के 8वें दिवस में आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय पर प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक यादव की अध्यक्षता में अन्य साथियों के साथ अन्न व जल का त्याग कर एक दिवसीय धरना दिया।

प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक यादव एवं प्रान्तीय महामंत्री राजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरे चरण के 8वें दिन हम शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय पर आन्दोलन कर रहे हैं। आन्दोलन के प्रथम चरण में जनपद स्तर पर प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों पर एवं द्वितीय चरण में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना देने के उपरान्त तीसरे चरण में सातवें दिन अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० प्रयागराज के कार्यालय पर धरना दिया जा चुका है तथा ई-मेल एवं पंजीकृत पत्र के माध्यम से शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया इसके बावजूद किसी प्रकरण का निस्तारण तो दूर किसी अधिकारी द्वारा संगठन के पत्र को न तो संज्ञान में ही लिया गया और न ही शासन, विभाग के अधिकारियों द्वारा वार्ता ही की गयी जिसके कारण बाध्य होकर तीसरे चरण के आठवें दिन शिक्षा निदेशक बेसिक उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय पर कर्मचारियों को धरना देने के लिए विवश होना पड़ा है।

उक्त धरने को सम्बोधित करते हुए संजय पाल मण्डलीय संयोजक लखनऊ, राजेश कुमार वर्मा मण्डलीय सचिव बस्ती, स्वदेश कुमार श्रीवास्तव मण्डलीय अध्यक्ष गोरखपुर, विजय यादव मण्डलीय सचिव नलिनेद्रा गोरखपुर, कमलेश कुमार मण्डलीय अध्यक्ष प्रयागराज, रत्नेश कुमार, मण्डलीय सचिव प्रयागराज, ओंकार नाथ प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुन्दन सिन्हा, ऋषीश चन्द्र मिश्र प्रान्तीय प्रचार मंत्री, दुर्गेश प्रताप राय प्रान्तीय प्रचार मंत्री, आशू वर्मा प्रान्तीय उपाध्यक्ष, लोकेश गुप्ता जनपदीय अध्यक्ष लखनऊ, अशोक कुमार यादव जनपदीय अध्यक्ष विजनौर, कान्ति कुमार शर्मा जनपदीय सचिव बिजनौर, दीपक त्यागी जनपद अध्यक्ष मेरठ, अवधेश यादव प्रान्तीय उपाध्यक्ष, प्रान्तीय आडीटर आलोक त्रिपाठी, आदि ने कहा कि प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1, 2 में पदोन्नतियों निर्गत करने के बजाय जानबूझ कर निदेशालय के अधिकारियों द्वारा पदोन्नति में विलम्ब किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि नवसृजित मण्डलों एवं जनपदों में पद सृजित नहीं है कर्मचारियों को सम्बद्ध कर कार्य लिया जा रहा था। शासन स्तर से पद उक्त मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक, उपशिक्षा निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में नवीन पदों का सृजन नहीं किया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश पर उक्त कार्यालयों में सम्बद्ध कर्मचारियों की सम्बद्धता समाप्त कर दी गयी है। लिपिकों के अभाव में विभागीय कार्य अवरूध है। अनौपचारिक शिक्षा में कार्यरत राजकीय कर्मचारियों की सेवाओं को पेंशन की सेवा में न जोड़कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। निजी व्यय के स्थानान्तरण न किये जाने में कर्मचारियों में आकाश व्याप्त है। निदेशालय स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों में घोर निराशा है।

धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते शासन,विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के लम्बित मांगों का संज्ञान नहीं लिया तो अगले चरण में दिनांक 12 जनवरी 2026 को शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ, दिनांक 19 जनवरी 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक यादव की अध्यक्षता में अन्न व जल का त्याग कर कर्मचारी आन्दोलन करेंगें। उसके बाद भी यदि प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो दिनांक 28 जनवरी 2026 से अनिश्चिकालीन आन्दोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी,आज के इस धरने में भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *