Fri. Apr 17th, 2026

मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

जनपद जौनपुर की लगभग 36.47 करोड़ रु0 की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 91.70 करोड़ रु0 की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास

जनपद देवरिया की 82.33 करोड़ रु0 की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 382.84 करोड़ रु0 से अधिक धनराशि की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास ।

मुख्यमंत्री ने जनपद जौनपुर में कलीचाबाद में गोमती नदी पर
राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे के नाम पुल के निर्माण की घोषणा की ।

सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका
नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर किया जाएगा ।

निषादराज राजकीय बलिका इण्टर काॅलेज की घोषणा ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को 100 बेड का अस्पताल बनाने एवं इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणा ।

मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में दिवंगत विधायक श्री जन्मेजय सिंह की स्मृति में एक पार्क के नामकरण की घोषणा की ।

स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर
एक संग्रहालय तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद सोना सोनार
के नाम पर गण्डक नदी पर एक पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post