राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को लिखा पत्र
विषय : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि प्रदेश में दुग्ध खपत के सापेक्ष दुग्ध उत्पादन की क्षमता बहुत कम है। जिसके लिये “राष्ट्रीय हिन्द वाहिनी संगठन दूध व खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट व नकली खाद्य पदार्थों की विक्री को लेकर बहुत चिन्तित है। क्योकि इससे देश के आम जनमानस पर बहुत घातक असर पड़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश शासन से आग्रह है कि असली दुग्ध उत्पादन के सापेक्ष नकली मिलावटी दूध की खपत बहुत अधिक है। जिससे सिन्थेटिक व नकली दूध, नकली खोया, नकली पनीर, नकली दही व नकली मिठाई आवश्यकता से अधिक की आपूर्ति की जाती है। इसे सख्ती से रोकना अति-आवश्यक है।इसके लिये ” राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन मांग पत्र प्रस्तुत करे रहा है। कृपया स्वीकार कर प्रदेश को प्रत्येक जनपद में क्रियान्वित कराने की कृपा करे।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मांग किया है कि समूचे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सभी प्रकार के नकली उत्पाद नकली दवाईयों,नकली खाद्य पदार्थों के हो रहे उत्पादन पर तत्काल सख्ती से रोक लगाया जाए।इसके लिये प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट, समस्त उप पुलिस अधीक्षक मुख्यचिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशुधन चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खाद्य एवं रसद अधिकारी, जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थय केंद्र प्रमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की समिती गठन कराने की कृपा करे। तथा इसके लिये जिला स्तरीय कमेटी के साथ-साथ तहसील स्तरीय कमेटी भी शीघ्रातिशीघ्र गठित कर समस्त नकली उत्पाद तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही के साथ बन्द करा दिये जायें।प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से पत्र लिखकर मांग किया है कि दुधारू पशुओं की संख्या प्रदेश में बढ़ाई जाये। साथ में भैंस (महिष) का वध सख्ती से रोका जाये।उन्होंने कहा कि 20-25 वर्ष की आयु से कम उम्र की दुधारू भैस का किसी कीमत पर बध न किया जाये।यदि ज्यादा उम्र की भैंस हो जाये और दुग्ध की मात्रा न के बराबर हो जाए तभी उसका वध किया जाये।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर मांग किया कि दुधारू गाय की खरीद-फरोख्त मेला-वाजार में निर्बाध रूप से हो,साथ में दुधारू गायों के लाने ले जाने पर विना बजह अनावश्यक रूप से रोक-टोक न की जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुधारू पशु की एक पंजिका बनायी जाये तथा उसकी उम्र, मालिक का नाम-पता, खरीद बिक्री आदि की पूरी जानकारी सुरक्षित की जाये। यह जिम्मेदारी पंचायत सचिव व खंड विकास अधिकारी की देखरेख में सौपी जाये। तथा ऐसी ही पंजिका लेखपाल द्वारा तहसीलदार की देखरेख में बनाई जाये।उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुधारू पशु का स्वतः वीमा हो, जो किसी भी तरह के मरणोपरान्त पशु मालिक को मिले जिससे वह दूसरा पशु खरीद सके।
साथ में प्रत्येक गाँव की जी.एस की भूमि, चारागाह आदि में हरे चारों के लिये घासे उगाई जाये, ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़ सके। कृपया हरी घास उगाने के लिये बड़े किसानों को भी प्रोत्साहित किया जाये। दुधारू पशुओं को खाने के लिए सूखे भूसे के दाम यथा सम्भव कम किये जाये। इसके लिये गेहूं काटने के लिये किसी भी दशा में हारवेस्टर कंबाइन मशीन में बिना स्ट्रीपर के किसी भी कीमत पर न चलने दिया जाये। इसके लिये, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान/पुलिस आयुक्त,मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य पशुधन आधिकारी को पूर्ण रुपेण जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाये।यही राष्ट्रीय हरित आयोग की भी मंशा है। पशुओं के खाने वाले चारे का किसी भी दशा में औद्योगिक उपयोग न हो, इसके लिये शासनादेश भी है। महिष वंश के खाने वाले चारे जैसे भूसा आदि की किसी भी दशा में काला वाजारी न हो। दुधारू पशु खरीदने के लिये न्यूनत्म व्याज पर कर्ज लेना वैको से आसान बनाया जाये।यदि एक से लेकर कितनी संख्या में दुधारु पशु के लिये लोन लिया जाये तो प्रदेश सरकार द्वारा उचित अनुदान दिया जाये। उपरोक्त मांग को स्वीकार कर प्रत्येक जनपद में क्रियान्वित किया जाये,तथा समस्त सम्बधित विभाग द्वारा भी लागू किया जाये,तथा आपके द्वारा किए गए कृत सम्पूर्ण कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन भारत। मोबाइल नंबर- +918126397610

