Thu. Jun 25th, 2026

शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा बदलेंगे 20जर्जर स्कूलों की सूरत

सिद्धार्थनगर: 06 अगस्त 2025

शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा बदलेंगे 20जर्जर स्कूलों की सूरत

मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालय का सुरक्षा आडिट करने के दिए निर्देश

औद्योगिक घराने को भी प्रोत्साहित करेंगे शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा

प्राथमिक विद्यालय नकथर के परिसर में स्थापित हाइटेंशन तार का लगा पोल व शोहरतगढ़ के गडाकुल में कंपोजिट विद्यालय का जर्जर भवन

सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी परिषदीय विद्यालयों का सुरक्षा आडिट कराने के लिए निर्देशित किया है। जर्जर भवनों को तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में बच्चों के लिए बढ़ते जोखिम संबंधी चिंताओं का समाधान करने की पहल की है। स्कूलों में दुर्घटनाओं से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इस अभियान में जन प्रतिनिधियों को भी उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने इरादे और प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है, और अब विधायकों सांसदों के साथ ही प्रशासनिक तंत्र को इस संकल्प को साकार करना है। विधायकों से यह जानने की कोशिश की कि स्कूलों को इस तरह के जोखिम से मुक्त करने के लिए जर्जर स्कूल को नया बनाया जाए।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि परिषदीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। इस पहल को मूर्त रूप देने का काम किया जाएगा, निधि की कमी नहीं हो इसके लिए औद्योगिक घरानों को भी प्रोत्साहित करेंगे। उन्हें इस सामाजिक कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का काम होगा। उनकी कार्ययोजना क्या है और उन्होंने अब तक इसके लिए क्या क्या कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अभी हाल में राजस्थान के झालावाड़ में पिछले माह एक सरकारी स्कूल का भवन गिर जाने से सात बच्चों की दिल को झकझोर देने वाली मौत के बाद मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को संज्ञान में लेने के बाद शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपनी निधि से 20 जर्जर परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प कराने का संकल्प किया। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जर्जर विद्यालय की संख्या 58 है। इन जर्जर विद्यालय के भवन को बेसिक शिक्षा विभाग ने चिन्हित किया है। शोहरतगढ़ विधायक ने बताया कि वह निधि से परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प कराने का कार्य करते रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 परिषदीय विद्यालय में नए भवन का निर्माण कराया। बेसिक शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ बैठक करने के बाद अति जर्जर विद्यालय को चिन्हित किया जाएगा। इसका आगणन तैयार करने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था को नियुक्त करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *