Sat. Sep 19th, 2026

साइबर फ्रॉड की 10,700 रुपये की धनराशि थाना खेसरहा साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराया

साइबर फ्रॉड की 10,700 रुपये की धनराशि थाना खेसरहा साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराया

सिद्धार्थनगर।थाना खेसरहा प्रभारी नि0 राम कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में थाना खेसरहा साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित रामप्रसाद निवासी लमुईताल के खाते में 10,700 रुपये वापस कराया,पीड़ित के साथ यूपीआई के जरिए 4,21,024 रुपये की ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश,अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिक्रूट कांस्टेबल नीरज कुमार एवं महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *