Fri. Feb 13th, 2026

सिद्धार्थनगर महोत्सव- 2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिया कि निर्धारित समयान्तर्गत सभी कार्य पूर्ण करा ले

सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बीएसए ग्राउण्ड का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राउण्ड की साफ-सफाई एवं समतलीकरण हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर तथा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) को निर्देश दिया गया। इसके अलावा टेन्ट की व्यवस्था हेतु एवं स्टाल लगाये जाने हेतु समस्त कार्यो हेतु पीडी डीआरडीए को निर्देश दिया कि निर्धारित समयान्तर्गत सभी कार्य पूर्ण करा ले। जिन अधिकारियो को जो जिम्मेंदारी दी गई है उन्हें समय से पूर्ण कराकर सकुशल सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के कार्यक्रम को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) कमल किशोर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *