Wed. Oct 7th, 2026

स्टेशन रोड से हटाए गए 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों के सामने किए गए अस्थायी कब्जे-आरपीएफ

स्टेशन रोड से हटाए गए 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों के सामने किए गए अस्थायी कब्जे-आरपीएफ

जीआरपी,स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन घंटे में सिंहेश्वरी मंदिर से थाना मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन, नाली और सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। सिंहेश्वरी मंदिर से थाना मोड़ तक तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई में 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों के सामने किए गए कब्जे हटाए गए। आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से छाजन, चबूतरे और स्लैब हटाए।

अपको बता दें कि स्टेशन रोड शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पीजी कॉलेज और घनी आबादी होने के कारण दिन भर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। आरोप है कि दुकानदारों और मकान मालिकों ने रेलवे की नाली पर स्लैब डालकर चबूतरे बना लिए थे। कई दुकानों के सामने सड़क की ओर छाजन भी निकाल लिया गया था। इससे मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी।

रेलवे की ओर से पहले एनाउंस कराकर लोगों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद सोमवार को अभियान शुरू किया गया। नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार, ईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम, फरेंदा रेलवे थाने की पुलिस, जीआरपी और सिद्धार्थनगर पुलिस की टीम सिंहेश्वरी मंदिर पहुंची। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए थाना मोड़ तक एक-एक कर अतिक्रमण हटाया गया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान और टीन-छाजन समेटने लगे। जिन लोगों द्वारा अतिक्रमणों को खुद नहीं हटाया गया,उन्हें जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। ईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम ने बताया कि रेलवे की जमीन से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा,दोवारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *