सिद्धार्थनगर 30 सिंतबर 2020
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा तहसील इटवा के ग्राम अमौना का किया निरीक्षण

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा तहसील इटवा के ग्राम अमौना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज उत्कर्ष श्रीवास्तव उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कोरोना पॉजिटिव मरीजो से प्लस आक्सी मीटर, दवा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा गांव में साफ सफाई व्यवस्था एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
