Fri. May 1st, 2026

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ में किया गया समापन

सिद्धार्थनगर 12 फरवरी 2023

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ में किया गया समापन

“सिद्धार्थनगर में भी इन्वेस्टर समिट 2023 के आयोजन में लगभग 10 हजार करोड़ के निवेश के एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया गया”

“डबल इंजन वाली सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में/33.50 लाख करोड़ निवेश के एम0ओ0यू0 पर हुआ हस्ताक्षर”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के साथ राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 सरकार के अन्य मंत्री गण तथा पूरे देश/विभिन्न देशो के उद्योगपति आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन,मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा समारोह का लाइव प्रसारण देंखा गया।

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन कार्यक्रम के अवसर पर लोहिया कलाभवन में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा उ0प्र0 को बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था।

आज उ0प्र0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 33.50 लाख करोड़ के निवेश पर एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया गया है। आने वाले समय में उ0प्र0 ग्रोथ इंजन बनेगा। पहले उ0प्र0 में कोई भी निवेश नही करता था। मुख्यमंत्री ने पिछले 06 वर्षो में उ0प्र0 को निवेश का प्रदेश बनाया है। पहले उ0प्र0 की पहचान गुण्डाराज एवं माफिया राज के रूप में होती थी। मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में निवेश करने वाले सभी निवेशको को उनके पूरी सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया है।

जनपद सिद्धार्थनगर एक आकांक्षा जनपद है। सिद्धार्थनगर में भी लगभग 10 हजार करोड़ के निवेश के एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया गया है। सिद्धार्थनगर में इतना बड़ा निवेश होने से यहां के लोगो को रोजगार मिलेगा। सिद्धार्थनगर व्यापार के लिए सुरक्षित जनपद है।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज उ0प्र0 सरकार द्वारा बारात घर, होटल तथा ढाबा आदि के लिए 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। आज उ0प्र0 के पूरे वर्ष के बजट से अधिक का निवेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। प्रदेश में इतना निवेश होने से प्रदेश के युवाओ को रोजगार मिलेगा। जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल को वैश्विक पहचान मिली है। काला नमक चावल की ब्राडिंग करके जनपद के किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है।

सांसद पाल ने का कि जनपद में मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। उ0प्र0 में सबसे अधिक मछली का उत्पादन करने वाला जनपद सिद्धार्थनगर है। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में सिद्धार्थनगर है। औद्योगिक जनपद सि00न0 बने और विकास की ऊॅचाईयों पर पहुॅचे।सांसद ने निवेश करने वाले सभी निवेशको को स्वागत करते हुए उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में सड़के बनी है जिससे लोगो को आने जाने में सुविधा हो रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से गुण्डाराज का अन्त हुआ है। माफियाओ के अवैध कब्जो पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। विधायक ने सभी निवेशको को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में बड़े पैमाने पर निवेशको द्वारा एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है।

जनपद की आय का मुख्य स्रोत कृषि है,सभी लोगो के सहयोग से इतने बड़े स्तर पर निवेश हुआ है।जिलाधिकारी ने निवेशको को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रशासन आपके साथ है हर प्रकार से आप लोगो का सहयोग करेगा। आने वाले समय में यह निवेश जनपद के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, निवेशक,अधिकारीगण एवं अन्य सभी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शेषमणि  सिंह,उपकृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, विभागीय अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Related Post