एचआरपी दिवस के आयोजन में डॉ0 सीबी पांडे ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की दी सलाह
गर्भावस्था में मानसिक तनाव बिल्कुल न लें, अपने साथ गर्भावस्था में पल रहे बच्चे का रखें ख्याल-डॉ सीबी पांडे
महराजगंज,आनंदनगर से News17 india संवाददाता की रिपोर्ट..
महादेवा दुबे,आनन्दनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, वजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच प्रमुख रूप से शामिल रही। डॉ. पाण्डेय ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही मानसिक तनाव से दूर रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने की सलाह दी।
डॉ सीबी पांडेने कहा कि गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन और शुगर की नियमित जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराते रहने से संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पाता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
एचआरपी दिवस में सविता, शांति, विद्यावती, मनीषा एवं अन्नू सहित कुल 19 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में एएनएम किरण सिंह, चौकीदार आनंद सिंह तथा आशा कार्यकर्ता संजनी, श्रीकांती और प्रमिला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना एवं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर उचित सलाह दिया गया।।
डॉ सीबी पांडेने कहा कि गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन और शुगर की नियमित जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराते रहने से संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पाता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।

