Mon. Jun 8th, 2026

प्रेस क्लब सि0नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न,पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर: 08 मई 2026

प्रेस क्लब सि0नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न,पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, विकास भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया,जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य, जिला प्रभारी विजय सिंह भास्कर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य एवं राजकुमार वर्मा, वरिष्ठ जिला मंत्री प्रेमचंद गौड़, जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ जिला प्रवक्ता असलम अजीज, जिला उप पर्यवेक्षक दीपू पासवान, जिला कोषाध्यक्ष श्यामनाथ जायसवाल, तहसील अध्यक्ष इटवा निजाम अहमद तथा तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला द्वारा तैयार की गई।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों के माध्यम से ही सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और जनहित से जुड़े मुद्दे आम जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रेस क्लब का बढ़ता हुआ कारवां पत्रकार साथियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जनपद के किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार की समस्या या प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर प्रेस क्लब उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, हर्षोल्लास एवं संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *