ब्रेकिंग/बांसी
सिद्धार्थनगर-06-07-020
एन डी आर एफ टीम ने बांसी एस डी एम के साथ संभावित बाढ़ क्षेत्रो का दौरा किया

तहसील बांसी जिला सिद्धार्थनगर इस साल के प्रथम मानसून को देखते हुए लोकल प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है जिसके अंतर्गत बाढ़ के दौरान रेस्क्यू या बाढ़ बचाव कार्य करने हेतु एन डी आर एफ की 30 सदस्यी टीम को तहसील बांसी के क्षेत्र में तैनात किया गया है। एन डी आर एफ टीम बाढ़ के दौरान जरूरी साजो सामान के साथ जैसे मोटर बोट , सुप्रशिक्षित गोताखोर, पैरामेडिक्स व अन्य सभी सामान के साथ तैयारी हालत में तैनात है।
वर्ष 2017 के बाढ़ को ध्यान में रखते हुए जो क्षेत्र अति संवेदनशील हैं उन क्षेत्रों में एन डी आर एफ के टीम कमांडर गोपी गुप्ता और बांसी तहसील के शिवमूर्ति सिंह एसडीएम ने दौरा किया और गांव दरिया,भितौली, भगवतापुर के लोगों से बातचीत किया तथा बाढ़ के दौरान कोविड-19 महामारी से बचने का जागरूक संदेश भी दिया।
