सिद्धार्थनगर ब्यूरो/त्रिलोकपुर
दिनांक 05.07.2020
बच्चों के विवाद में महिला की मृत्यु कारित करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार
विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन एवं महेंद्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 02.07.2020 को ग्राम अहिरौली पडरी थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर में बच्चों बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट जिसमें एक महिला कलावती पत्नी रामसमुझ व रामसमुझ पुत्र मोल्हू निवासीगण ग्राम अहिरौली, पडरी, थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को चोटे आई थी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ितों को डॉक्टरी परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर भेजा गया था वहां से डॉक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया फिर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया उसके उपरांत स्थित को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । जहां पर इलाज के दौरान श्रीमती कलावती पत्नी रामसमुझ की दिनांक 04.07.2020 को मृत्यु हो गई जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए मुकदमे में नामजद चारों अभियुक्त गण को ग्राम अहिरौली पडरी से आज दिनांक 05.04.2020 को समय प्रातः 5:00 गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण*
1. आज्ञाराम पुत्र जोगेंद्र
2. पूजा राम पुत्र जोगेंद्र
3. गोपाल पुत्र जोगेंद्र
4. जोगेंद्र पुत्र तुलसीराम निवासी गढ़ ग्राम अहिरौली पंडरी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. उपनिरीक्षक रमाकांत सरोज
2. उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडे
3. मुख्य आरक्षी लकी चंद्र गुप्ता
4. आरक्षी दुर्गेश यादव
5. आरक्षी सुनील कुमार यादव
