सिद्धार्थनगर: 28 मार्च 2026
कपिलवस्तु विधायक ने उसका–अजगरा–धर्मसिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन
सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने दी क्षेत्र को बड़ी सौगात: 16 करोड़ 62 लाख 78 हजार की लागत से उसका–अजगरा– धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का हुआ भूमिपूजन। उसका ब्लॉक अंतर्गत उसका– अजगरा–धर्मसिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण से कछार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल था, जिसके पूरा हो जाने से क्षेत्र के लोगो की यात्रा सुगम होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजगरा रामकेवल शर्मा, ग्राम प्रधान लक्षनपुर उमेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान तालनटवा राम किशुन यादव, ग्राम प्रधान करमा लवकुश राजभर, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, सभासद मनीष जायसवाल, संदीप दुबे,संजय सहानी, पूर्व सभासद पन्नेलाल, पूर्व प्रधान अर्जुन पासवान, सेक्टर प्रभारी भाजपा राम लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रही।विधायक ने इस महत्वपूर्ण परियोजना हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति उनका आभार व्यक्त किया।

