Sun. Apr 26th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए एक जनपद एक उत्पाद, गृह उद्योग, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र

उ0प्र0,लखनऊ: 25 मार्च 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए एक जनपद एक उत्पाद, गृह उद्योग, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र

उ0प्र0,लखनऊ: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर मांग किया है कि “एक जनपद एक उत्पाद” एवं गृह उद्योग एवं कुटीर उद्योग जैसे परम्परागत व्यवसाय को पुनः जीवित करने के लिये पूर्णता सघनता से धरातल पर प्रत्येक जनपद में गम्भीरता पूर्वक लागू करने के लिए सतत पर्यवेक्षण कराया जाए। उन्होंने मांग किया कि गरीबी एवं वेरोजगारी को दूर कर प्रदेश को समृद्धिशाली बनाने के लिये “एक जनपद एक उत्पाद” योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना को प्रत्येक जनपद के प्रत्येक गाँव,कस्बे तथा शहर में पूर्ण रुपेण शत‌प्रतिशत लागू कराने की कृपा करे,तथा इसकी मॉनीटरिंग संबंधित जनपद‌ ‌के मन्डलायुक्त से कराने की कृपा करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मांग किया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गाँव में गृह उद्योग कुटीर उद्योग तथा परम्परागत व्यवसाय को पुनः जीवित करने के लिये प्रदेश स्तर पर महात्वाकांक्षी योजना बनाकर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक कस्बे व गाँव में शीघ्रतिशीघ्र लागू कराया जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयानक बेरोजगारी के सापेक्ष नौकरियों नहीं है,इसी कारण से अधिकांश लोग कुन्ठा व गरीबी में जी रहे है,इसका एक मात्र उपाय है,कि प्रत्येक गाँव व कस्वे में गृह उद्योग, कुटीर उद्योग तथा परम्परागत व्यवसायों को पुर्नजीवित किया जाये। तथा इसके लिये बाजार भी पूर्ण रुपेण विकसित किया जाये। ताकि प्रदेश से बेरोजगारी दूर हो सके,और प्रदेश का हर अमजनमानस खुशहाल हो सके। उन्होंने मांग किया कि इसके लिये महात्वाकांक्षी योजना बना कर शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित कराने की कृपा करे।

कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें। कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश।
दूरभाष नंबर: +918126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *