Sat. May 2nd, 2026

कापियां माइनर नहर की हो रही सफाई से गंतव्य तक पहुचेगा सीधा नहर का पानी– विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़ दिनाँक 24 अगस्त 2022

कापियां माइनर नहर की हो रही सफाई से गंतव्य तक पहुचेगा सीधा नहर का पानी– विधायक विनय वर्मा

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपिया माइनर की सफाई जे.सी.बी मशीन द्वारा की जा रही है। विधायक को इसकी जानकारी विभाग के एक्सीयन किरन नेहरा ने दी है। विधायक ने कहा कि नहरों में जमा सील्ड निकल जाने से बिना रुकावट के पानी हेड टू टेल तक पहुंचेगा । इस सफाई अभियान से वहाँ के आस पास के (अन्नदाता) किसान को लाभ पहुंचेगा। नहर की सफाई हो जाने से अब पानी का प्रवाह बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। जिससे किसानों को खेती करने के लिए समय समय पर जरूरत के लिए पानी उपलब्ध हो पायेगा।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा में इस तरह के कई और कार्यों का क्रियान्वयन होना है जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं, पिछले दिनों मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के संज्ञान में हमने उक्त समस्याओं की लंबी लिस्ट सौंपी थी जिसका धीरे-धीरे निष्पादन होना शुरू हो गया है।

Related Post