Tue. Apr 28th, 2026

कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये जाने पर आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती द्वारा निम्नलिखित ग्रामपंचायत व तहसील बांसी का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 18 मई 2021

कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये जाने पर आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती द्वारा निम्नलिखित ग्रामपंचायत व तहसील बांसी का किया निरीक्षण

कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये जाने पर आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा, के साथ ग्राम पंचायत कटबन्ध, कड़सरा, पटखौली तहसील बांसी़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा एम0ओ0आई0सी0 से ग्राम में पाॅजिटिव पाये गये मरीजो के बारे में जाकनारी प्राप्त की। इसके पश्चात आशा व आंगबाड़ी कार्यकत्री द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। एम0ओ0आई0सी0 ने आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती को अवगत कराया कि पाॅजिटिव पाये गये लोगो की कान्टेक्ट ट्रेसिंग करके सभी को दवा किट उपलब्ध करा दिया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी को गांवों में सेनेटाइज कराने तथा साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती ने समस्त ग्रामवासियों से कहा कि आप लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे। दो गज की दूरी बनाये रखे, हमेशा मास्क पहने तथा अपने हाथो को साबुन/सेनेटाइजर से धोते रहे।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट बांसी जगप्रवेश, संबधित एम0ओ0आई0सी0, संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post