थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 17 मई 2026
गुमशुदा मोबाइल को थाना जोगिया उदयपुर साइबर सेल पुलिस ने बरामद कर मोबाइल मालिक को किया सुपुर्द
थाना जोगिया उदयपुर साइबर सेल पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर मोबाइल मालिक को सुपुर्द किया: मोबाइल मालिक द्वारा थाना जोगिया उदयपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद प्रकट किया गया
जनपद,सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व श्री शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी एवं थानाध्यक्ष श्री अभय सिंह थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 17.05.2026 को आवेदक सुरेश पुत्र स्व0 राजमन पता गुप्ता ढाबा जगमोहनी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि उनके ढाबा पर कार्य करनें वाले राधेश्याम मौर्या पुत्र गरीब प्रकाश मौर्या पता गुप्ता ढाबा जगमोहनी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर का मोबाईल फोन दुकान से कहीं गायब हो गया है,जिस पर थाना स्थानीय के साइबर सेल के सहयोग से गायब हुये मोबाईल को बरामद कर बाद करनें विधिक कार्यवाही आवेदक को सुपुर्द किया गया। जिसपर आवेदक के द्वारा थाना जोगिया पुलिस एवं सिद्धार्थनगर पुलिस का इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया ।

