Mon. Apr 27th, 2026

ग्राम प्रधान संगठन “उ0प्र0” के प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निम्नलिखित माँग को लेकर लिखा पत्र…

लखनऊ/दिनाँक 25 जून 2023

ग्राम प्रधान संगठन “उ0प्र0” के प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निम्नलिखित माँग को लेकर लिखा पत्र…

 

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह “भारत सरकार” को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि “उत्तरप्रदेश” के ग्राम प्रधानों को उनकी वरीयता के आधार पर सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने हेतु यूपी सरकार को आपके पत्र के द्वारा सूचित कर शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृति प्रदान करने की अनुमति दी जाए..

प्रदेश अध्यक्ष “उ0प्र0” कौशल किशोर पाण्डेय ने विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया है कि “प्रदेश” के समस्त ग्राम प्रधानों/ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्यों को लेकर मण्डल मुख्यालय/जिला मुख्यालय/ब्लॉक मुख्यालय तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा अन्य तमाम जगहों पर आना जाना पड़ता है जिससे चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता तथा चुनावी रंजिश तथा अपराधियों को लेकर तमाम तरह से जान माल की सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।

ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तरप्रदेश)कौशल किशोर पाण्डेय ने विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया है कि ग्राम प्रधान या उनके किसी परिवार को निर्वाचन प्रमाण पत्र के आधार पर मुझ सहित संगठन के पदाधिकारियों को मेरी संस्तुति पर वरीयता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने हेतु “उ0प्रदेश शासन के गृह विभाग” को पत्र के माध्यम से सूचित करने की कृपा करें…तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने की कृपा करें….

भवदीय:–कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तरप्रदेश…

Related Post