ब्रेकिंग न्यूज़/सिद्धार्थनगर
दिनांक 25-07-2020
चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी” हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.07.2020 को रामअशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ मय हमराहीगण द्वारा मुखबीर की सूचना पर चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके द्वारा चोरी कर छिपाये गये चोरी के सामान कोहिनूर सरसो तेल 02 लीटर का 66 डिब्बा, राधे कोल्हू तेल 01 लीटर का 163 बोतल व राधे कोल्हू 500 मि0ली0 का 536 बोतल को कस्बा शोहरतगढ़ स्थित पवन पोद्दार के गोदाम से बरामद कर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0सं0 198/20 धारा 380/411/188/269/270 भादवि0 व 03 महामारी अधिनियम व 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम में पंजीकृत कर अभियुक्तगण को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण की विवरण-
01 शंकर गौड़ पुत्र सुभाष गौड़ नि0 वार्ड नं0 3 गांधीनगर थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
02 सन्तोष चौधरी पुत्र खेदन चौधरी नि0 वार्ड नं0 3 गांधीनगर थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
03 दीपक सैनी पुत्र रामलोचन सैनी नि0 प्रानपुर थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर।
04 सोनू गौतम पुत्र पंचगुलाम नि0 गड़ाकुल थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर।
05 विशाल हरिजन पुत्र रामजीत नि0 गड़ाकुल थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर।
06 आदित्य हरिजन उर्फ मोनू पुत्र प्रकाश हरिजन नि0 गड़ाकुल थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर ।
*बरामदगी का विवरण*
01 कोहिनूर सरसो तेल 02 लीटर का – 66 डिब्बा ।
02 राधे कोल्हू 01 लीटर का- 163 बोतल ।
03 राधे कोल्हू 500 मि0ली0 का – 536 बोतल ।
बरामदगी किये जाने का स्थान–
पवन पोद्दार का गोदाम कस्बा शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
01 प्रभारी निरीक्षक रामअशीष यादव थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर ।
02 उ0नि0 विक्रम अजीत राय प्रभारी चौकी खुनुवा थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
03 हे0का0 राजू चौधरी, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर ।
04 का0 अखण्ड प्रताप शर्मा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
05 का0 रमाशंकर यादव, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
06 का0 सन्तोष यादव, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।
