Sat. Nov 28th, 2026

थाना गोल्हौरा पुलिस ने आगजनी की घटना करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

दिनांक 28 नवम्बर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना गोल्हौरा पुलिस ने आगजनी की घटना करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व व राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा 326(g) BNS से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त मुकेश उर्फ झिन्ना उर्फ इन्द्रबली पुत्र विदेशी निवासी ग्राम सेखुई थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर को दिनांक 27.11.2026 को बरांव मोड़ थानाक्षेत्र गोल्हौरा से गिरफ्तार कर,आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 रमेश चन्द्र,का0 अमरेन्द्र कुशवाहा शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *