Sun. May 3rd, 2026

चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित दो वाहन चोरों को ढ़ेबरुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 14-05-2020

चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित दो वाहन चोरों को ढ़ेबरुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में विगत रात्रि दिनांक 13/14.06.2020 को तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, ढेबरूआ के नेतृत्व में ढेबरूआ पुलिसबल द्वारा ग्राम महादेव बुजुर्ग के पास से दो वाहन चोर, शहजाद व फिरोज को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशादेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई है । उपरोक्त दोनों अभियुक्त हाल ही में न्याया0 द्वारा पैरोल/अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए थे इनके द्वारा वाहन चोरी के अपराध में पुनः संलिप्त होकर गाड़ियों के नंबरों/नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने का अपराध किये है । अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या: 154/2020 धारा 411,413,414,467,468,471 आईपीसी व धारा 3/181, 39/192,46/196,129/177, 179,184,207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय/जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. शहजाद पुत्र अब्दुल मामू निवासी ग्राम सिसवा उर्फ शिवभारी थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. फिरोज पुत्र कासिम अली निवासी दुधवानिया बुजुर्ग थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

विवरण बरामदगी
1. पैशन प्लस मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की ।
2. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजि. सं. UP 51 AJ 2288
3. टीवीएस मोटरसाइकिल रजि. सं. UP 55 E 3858

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. उप-निरीक्षक शिवदास गौतम थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. उप-निरीक्षक रतीश चंचल थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. मु0 आरक्षी रविंद्र यादव थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. आरक्षी रंजीत कुमार थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
5. आरक्षी अजय कुमार पटेल थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹5000/ नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है ।

Related Post