ब्रेकिंग/जौनपुर
दिनांक- 07.07.2020
जनपद जौनपुर में मुख्तार अंसारी के नजदीकी सहयोगी मछली माफिया रविन्द्र कुमार निषाद व वी नारंग राव के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट कार्यवाही
जनपद में मुख्तार अंसारी के गुर्गो द्वारा मछली का विधि-विरुद्ध तरीके से किये जा रहे व्यापार पर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0298/2020 धारा 188/269/270 /386/506/273 भादवि व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम धारा 31/63 व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम धारा 5/8 व महामारी अधि0 1897 धारा 3 के अंर्तगत 1. माफिया रविन्द्र कुमार निषाद पुत्र स्व0 रति लाल निषाद निवासी जोगियापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2. बी0 नारंग राव पुत्र बी0लक्ष्मी नायडू निवासी विगना कालेज के पीछे कैकलुरु थाना कैकलुरु जिला कृष्णा आन्ध्रप्रदेश के विरुद्ध दिनांक-04.07.2020 को अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया था। दिनांक-04.07.2020 को गिरफ्तार किये गये मुख्तार के गुर्गो के विरुद्ध आज दिनांक-07.07.2020 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-308/2020 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त-*
1. माफिया रविन्द्र कुमार निषाद पुत्र स्व0 रति लाल निषाद निवासी जोगियापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर ।
2. बी0 नारंग राव पुत्र बी0लक्ष्मी नायडू निवासी विगना कालेज के पीछे कैकलुरु थाना कैकलुरु जिला कृष्णा आन्ध्रप्रदेश ।
उल्लेखनीय है कि रविन्द्र कुमार निषाद उर्फ पप्पू व वी नारंग राव के द्वारा मछली के व्यवसाय को विधि विरुद्ध तरीके से संचालित कर आस पास के कई जिलों व सीमावर्ती प्रदेश बिहार में सप्लाई किया जाता रहा है। ये अपना गैंग बनाकर गैंग के सदस्यों के साथ समाज विरोधी क्रिया कलापो मे लिप्त रहकर अपने आर्थिक, भौतिक,बुनियादी लाभ के लिये भा0द0वि0 के अध्याय 17 व 22 के वर्णित अपराध कारित करते है इनका जनमानस में भय व आतंक व्याप्त है। कोई भी इनके विरुद्ध गवाही/सूचना पुलिस व न्यायालय में देने को तैयार नही होता है। इनके द्वारा अपना एक गैंग बनाकर व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने जैसा अपराध कारित किया जाता है तथा प्राप्त धन को अपने व अपने परिवार की सुख सुविधा एवं गैंग पर खर्च किया जाता है। इनके विरुद्ध आज गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
