Sat. Apr 18th, 2026

जनपद बिजनौर की ग्राम प्रधान संगठन की समस्त जिला कार्यकारिणी को संगठन विरोधी व अनुशासन हीनता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से किया भंग–प्रदेश अध्यक्ष के.के .पांडे

लखनऊ-दिनाँक 04 सितंबर 2022

जनपद बिजनौर की ग्राम प्रधान संगठन की समस्त जिला कार्यकारिणी को संगठन विरोधी व अनुशासन हीनता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से किया भंग–प्रदेश अध्यक्ष के.के .पांडे

उत्तरप्रदेश। रा0 पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने जनपद बिजनौर के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान और जनपदवासियों को आदर पूर्वक सूचित किया जाता है कि प्रचलित नाम राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तरप्रदेश के जनपद बिजनौर की समस्त जिला कार्यकारिणी अनुशासन हीनता व संगठन के विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन के हित को ध्यान में देखते हुए तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

यह निर्णय जनपद बिजनौर के तमाम ग्राम प्रधान संगठन के हित में लिया गया है। तथा प्रदेश के कोषाध्यक्ष अजित सिंह,प्रदेश महासचिव तपराज सिंह देरावाल,दिनेश चंद्र मिश्रा आदि लोगों की संस्तुति पर प्रशांत कुमार चौधरी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नव मनोनीति जिलाध्यक्ष पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष बिजनौर नामित किया जाता है। यह मनोनयन आज से ही लागू होगा।

नव नियुक्त मनोनीति जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी से अपेक्षा की जाती है कि पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन इनकी देखरेख में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी का जल्द गठन करके शीर्ष नेतृत्व को इसकी लिखित जानकारी देंगे और सदस्यता अभियान में तेजी लाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा कि संगठन के पूर्व पदाधिकारी सुभाष कुमार जिला प्रभारी तथा हेमेंद्र सिंह संयोजक अपने पद पर संगठन में यथावत बने रहेंगे।

प्रतिलिपि निम्न को सुचनार्थ:–

1) राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय।

2) समस्त सम्मानित प्रदेश कमेटी उ0प्र0/समस्त पदाधिकारीगण उ0प्र0।

3) जिलाधिकारी जनपद बिजनौर उ0प्र0।

4) पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर उ0प्र0।

5) मुख्य विकास अधिकारी जनपद बिजनौर उ0प्र0।

6) जिला पंचायतीराज अधिकारी जनपद बिजनौर उ0प्र0।

7) समस्त तहसील,ब्लॉक,थाना, स्तरीय अधिकारीगण जनपद बिजनौर उ0प्र0।

8) समस्त सम्मानित टीवी चैनेल, समाचार पत्र को निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु सादर प्रेषित।

                            राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान
                                    संगठन उ0प्र0
                                 कौशल किशोर पाण्डेय
                                      प्रदेश अध्यक्ष

Related Post