Fri. Sep 4th, 2026

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु,व्यापार बंधु संग की बैठक

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु,व्यापार बंधु संग की बैठक

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश: एमओयू पर जिनके हस्ताक्षर हैं उनकी समस्याओं का कराएं समाधान

सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एमओयू पर हस्ताक्षर है उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं। व्यापारियों का प्रकरण लंबित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित मामलों का संबधित विभाग को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर अफसरों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण कराएं। बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *