Sat. Apr 18th, 2026

डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर 01 जुलाई 2025

डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

डीएम ने सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल एवं डीएफओ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

दिनांक 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान द्वितीय चरण को जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लोगों को संचारी रोग नियंत्रण से बचाव हेतु संचारी रोग नियंत्रण को लेकर गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा,उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन से अधिक बुखार से पीड़ित है तो नजदीक अस्पताल व आशा से सम्पर्क करे,उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, डीएफओ पुष्प कुमार के0 एवं सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल एवं अन्य लोगो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया,इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *