Sun. Sep 13th, 2026

तुर्की में आए महाविनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ वाराणसी की टीम तुर्की के लिए रवाना

वाराणसी/दिनाँक-08 फरवरी 2023

तुर्की में आए महाविनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ वाराणसी की टीम तुर्की के लिए रवाना

तुर्की में आए महाविनाशकारी भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों ने अपने जीवन को खोया है। जरूरतमंदों की मदद करने एवं राहत-बचाव ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के बचाव कर्मी एवं चिकित्सा दलों को तुर्की भेजा गया है।

उसी कड़ी में आज वाराणसी से कमाडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बचाव कर्मियों के 51सदस्यीय दल को प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आधुनिक ख़ोज एवं बचाव के उपकरणों के साथ वाहिनी मुख्यालय चौकाघाट से एयरपोर्ट वाराणसी रवाना किया गया। इस विशेष दल का नेतृत्व अभिषेक कुमार राय डिप्टी कमाडेंट कर रहे हैं।

मनोज कुमार शर्मा ने बताया की जरूरतमंदों को मदद करने के लिए 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम को सभी प्रकार के राहत-बचाव के आधुनिक उपकरणों के साथ एयरपोर्ट वाराणसी से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया। वहां से टीम को तुर्की के लिए आज शाम रवाना किया जाएगा।

Related Post