पीआरओ सेल/थाना ढेबरुआ-सिद्धार्थनगर
दिनांक 10.05.2021
थाना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी कर गांव मे शांति व्यवस्था कायम करने का यथा-आवश्यक निर्देश दिए गए

===================
अशोक राय, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी, शोहरतगढ़ के निर्देशन में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ और सतीश कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी द्वारा संयुक्त रूप से थाना प्रांगण में थाना क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की आज दिनांक 10.05.21 को समय 16.00 बजे गोष्ठी की गई। गोष्ठी में सभी से परिचय प्राप्त करने के उपरांत सभी को बधाई दी गई और निर्वाचन के बाद उत्पन्न हुए विधि व्यवस्था की समस्याओं पर चर्चा की गई । सभी से अनुरोध किया गया की गांव की मुखिया की हैसियत से सभी के साथ समान व्यवहार करें और गांव में अमन चैन कायम करने का प्रयास करें। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई ऐसी समस्या है, जो प्रशासन के संज्ञान में लाना आवश्यक है तो तत्काल उसकी सूचना भी दें। इसके साथ ही COVID-2019 के संबंध में जारी गाइडलाइन के अनुपालन के संबंध में भी अनुरोध किया गया और वैक्सीन लगवाने के संबंध में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई तथा उसके बारे में भी यथा आवश्यक निर्देश दिए गए। गांव में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और भाईचारे की भावना कायम करने के निमित्त सभी ग्राम प्रधान से सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विक्रम अजीत राय, प्रभारी चौकी बढनी, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक हसीन आजमी आदि मौजूद रहे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…..)
