दिनांक 02.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की कॉपी अभियुक्त के घर चस्पा किया
सिद्धार्थनगर: आज दिनांक 02.10.2026 को उप निरीक्षक अशोक कुमार मय हमराह हे0का0 अमरेंदु तिवारी, का0 निशांत कुमार, का0 सौरभ कुमार मय वाहन सरकारी चालक अस्थायी अशोक कुमार के मु0अ0सं0 404/2023 थाना सिद्धार्थनगर में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन FTC प्रथम जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अभियुक्त मुजम्मिल खान पुत्र तज्जमुल हुसैन निवासी पिपरी बुजुर्ग टोला भदोखर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध जारी धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की तामिला के क्रम में अभियुक्त के घर ग्राम पिपरी बुजुर्ग पहुँचा तो अभियुक्त के घर पर ताला बंद मिला।
पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश की एक प्रति ग्राम प्रधान अबुसाद व BDC वजाउद्दीन एवं ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष अभियुक्त के घर के दरवाजे पर चस्पा किया गया, तथा आदेश की दूसरी प्रति गांव के प्राथमिक विद्यालय के सार्वजनिक स्थान पर सभी के सामने देखे जाने वाले स्थान पर चस्पा किया गया । आदेश की तामिला के क्रम में फिरोज निवासी सुभाष नगर थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा गांव में घूम-घूम कर मुनादी कराई गयी। पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी मोबाइल से की गयी है।

