जनपद सिद्धार्थनगर/थाना चिल्हिया दिनांक-31.01.2022
नकली सोने के बदले असली सोना लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया..
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में श्री सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व हरिशचन्द, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में दिनांक 30.01.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 14/2022 धारा 406/420 भा.द.वि. से सम्बन्धित अभियुक्तगण को अन्दर 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर चिन्हित दुकानदारो से नकली सोने के बदले असली सोना लेकर ठगी करने वाले अन्तर्रजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया । उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा राममिलन वर्मा पुत्र पारसनाथ वर्मा साकिन कटया थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर के लिखित तहरीर पर मु.अ.सं. 14/2022 धारा 406/420 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना वरि0 उ0नि0 नन्दा प्रसाद द्वारा सम्पादित की जा रही है । फर्द बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा.द.वि. की बढोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण/राजकुमार वर्मा पुत्र भरत वर्मा साकिन चौमुखा थाना लार जनपद देवरिया,एक नफर अभियुक्ता
गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार वर्मा का आपराधिक इतिहास..
01. मु.अ.सं. 14/2022 धारा 406/420/411 भा.द.वि. थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. मु.अ.सं. 130/2020 धारा 406/420/411 भा.द.वि. थाना भलुवनी जनपद देवरिया ।
गिरफ्तार करने वाले टीम/उ0नि0 नन्दा प्रसाद, का0 दुर्गेश कुमार मिश्रा
म0आ0 कौशल्या मद्धेशिया/थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर।
