Sat. Apr 18th, 2026

पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर/ब्यूरो
दिनांक – 11.07.2020

पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 11.07.2020 को विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व दीपक मीणा, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जेल में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया । इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Related Post