सिद्धार्थनगर ब्यूरो
दिनांक – 11.07.2020
आपदा प्रबंधन अधिनियम से संबंधित 07 अभियुक्तगण को विभिन्न धारान्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में ,श्री राजेश कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी बांसी के निर्देशन तथा शैलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में आज दिनांक 11/07/2020 को उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव मय हमराह द्वारा ग्राम जनियाजोत में हुए विवाद को लेकर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2020 धारा 323/504/506/188/269/270 भा०द०वि० व 03 महामारी अधिनियम व 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम से संबंधित 07 अभियुक्तगण को शांति भंग व संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के दृष्टिगत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. रिंकू पुत्र छविलाल निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. रामविलास पुत्र सतई निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. अफसर अली पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर।
4. इलियास पुत्र रियाज अली निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
5. अफजल पुत्र अब्बास अली निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
6. मनीष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
7. सलमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम जनियाजोत, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर ।
