बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर से दो की मौके पर हुई मौत, बारह घायल
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना अंतर्गत दक्षिणी बाईपास के पास बीती रात बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा बारह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दिया।
आप को बताते चलें कि – बीती रात घने कोहरे के कारण ट्रक और बोलेरो के आमने सामने की टक्कर हो गई टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बनकटी लाया गया, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए, वहीं घटना में मृतक की पहचान राकेश पुत्र जोखन एवं शीला पत्नी राकेश कुमार निवासी नौतनवा बताया जा रहा है। वहीं घायलों में तीन नेपाल के बाकी नौ लोग नौतनवां निवासी बताए जा रहे हैं।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया से विश्वामित्र मिश्रा की रिपोर्ट..)
