Sun. Apr 19th, 2026

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अनिल कुमार सागर एमसीएच विंग अस्पताल का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 30 सितंबर 2020

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अनिल कुमार सागर एमसीएच विंग अस्पताल का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा एमसीएच विंग अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात कोविड-19 कन्ट्रोल रूम में होम आइसोलेशन, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, एंबुलेंस, आरआरटी टीम, फैसिलिटी एलॉटमेंट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।
मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती द्वारा जिलाधिकारी कक्ष में कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए कार्यों का समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती को अवगत कराया कि जनपद में एंटीजन टेस्ट की प्रगति ठीक है, कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया।

आरआरटी टीम द्वारा नियमित होम आइसोलेट मरीजों का वेरिफिकेशन किया जाए, होम आइसोलेट कोरोना पाजिटिव मरीज एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग का डाटा पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए। कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिए फैसिलिटी उसी दिन एलॉटमेंट कर दिया जाए।

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद के सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर/ सब सेंटर को क्रियाशील करने एवं वहां पर पर्याप्त दवाओं के उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post